Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उर्मिला सिंह राठौर का रोते हुए वीडियो वायरल : चार साल से मेरा शोषण…अब इंसाफ न मिला तो भाजपा कार्यालय मेंआत्मदाह करूंगी !

पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर एक बार फिर गंभीर आरोपों के कारण सुर्खियों में
हरिद्वार । हरिद्वार की ज्वालापुर सीट से पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर एक बार फिर गंभीर आरोपों के कारण सुर्खियों में हैं। उनकी कथित पत्नी और अभिनेत्री उर्मिला सिंह राठौर (उर्फ उर्मिला सनावर) ने उन पर शारीरिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना और झूठे मुकदमे दर्ज कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उर्मिला ने सोशल मीडिया वीडियो में सुरेश राठौर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वीडियो के वायरल होने के बाद मामला राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि सोशल मीडिया पर उर्मिला ने रोते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह कहती दिख रही हैं कि यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिला, तो वह उत्तराखंड भाजपा कार्यालय में आत्मदाह कर लेंगी। इतना ही उर्मिला ने वीडियो में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बहुत हो गया सुरेश राठौर, तेरी रोज-रोज की नौटंकी. मैं सिर्फ नाम की एक्ट्रेस हूं पर असली नाटकबाज तू है। कभी भगवा पहनकर गुरु बनता है, कभी डॉन, कभी नेता और अब चार साल से मेरा शोषण कर रहा है। मुझे कहा कि पहली पत्नी दिल में छेद होने से मर गई। चुनाव हार गया, बच्चे तुझे पूछते नहीं, इसलिए बहादराबाद में अकेला रहता है। जब मैं इतनी गंदी हूं, तो 15 जून को मुझसे शादी क्यों कबूली? तिल-तिल कर मरने से अच्छा है कि एक बार ही मर जाऊं, लेकिन मरूंगी भी सबके सामने ताकि दुनिया एक बेटी का दुख देख सके। उन्होंने कहा कि सुरेश राठौर ने उन्हें पत्नी बनाकर लगातार मानसिक और शारीरिक शोषण किया तथा झूठे मुकदमों में फंसाया। वहीं भाजपा ने दूसरी शादी और अमर्यादित आचरण के आरोप में विधायक सुरेश राठौर को 6 साल के लिए किया निष्कासित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *