February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध परिस्थितियों में दंपत्ति ने गटका विषाक्त, महिला की मौत

लालकुआं । निकटवर्ती हल्दूचौड़ क्षेत्र के दौलिया प्रगति विहार कालोनी में अज्ञात कारणों के चलते दंपत्ति ने सोमवार की सायं घर में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। उसकी हालत भी काफी गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दौलिया प्रगति विहार निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट और उनकी पत्नी उमा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उनकी पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि प्रकाश भट्ट जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। सोमवार देर शाम दौलिया के प्रगति विहार निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य 50 वर्षीय प्रकाश भट्ट और उनकी पत्नी 45 वर्षीय उमा भट्ट ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की हालत बिगडती देख परिजनों व आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए डा. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उमा ने दम तोड़ दिया। प्रकाश का उपचार चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि प्रकाश भट्ट पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके हैं और उनका आईओसी डिपो के सामने रेस्टोरेंट भी है। मिलनसार प्रकाश क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं, उनकी पत्नी की मौत से संपूर्ण क्षेत्र में शोक की के लहर है। उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उमा भट्ट की मृत्यु पर अनेक जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त करते हुए प्रकाश भट्ट के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *