हिमालय के विकास में ‘इकोलॉजी’ और ‘इकोनॉमी’ का समन्वय जरूरीः धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्व विद्यालय में महान विचारक और शिक्षाविद् डॉ- नित्यानंद जी के जन्मशताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित ‘राष्ट्रीय संगोष्ठी’ में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ- नित्यानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा समाज व शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डॉ- नित्यानंद जी हिमालय के बारे में बेहद गहरी और सूक्ष्म समझ रखते थे। उनका पूरा जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा। सीएम ने कहा कि डॉ- नित्यानंद ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाई, बल्कि उन्होंने हिमालयी क्षेत्रें के विकास और वहां के जनजीवन को बेहतर बनाने के लिए जो शोध कार्य किए, वे आज भी प्रासंगिक हैं। उनके विचार और दर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा मार्गदर्शक का कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर राज्य सरकार की विकास नीतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार डॉ- नित्यानंद जी के विजन को आगे बढ़ाते हुए उत्तरा खंड के विकास के लिए ‘इकोलॉजी’ (पर्यावरण) और ‘इकोनॉमी’ (अर्थव्यवस्था) के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हिमालयी राज्यों में विकास कार्यों की चुनौतियां अलग हैं, इसलिए हम पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखते हुए आर्थिक प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश में शोध कार्यों को विशेष बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि स्थानीय संसाधनों और आधुनिक तकनीक के संगम से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि डॉ- नित्यानंद जी ने हिमालयी संस्कृति के संरक्षण और विकास का जो सपना देखा था, उसे पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सरकार उनके शोध और विचारों को प्रदेश की नीतियों में शामिल करने का प्रयास कर रही है। इस गरिमामय कार्यक्रम के दौरान डॉ- दिनेश, रवि देव, डॉ- संदीप, प्रेम बड़ाकोटी, विधायक विनोद चमोली, डॉ- शैलेन्द्र, चन्द्रशेखर, जगदीश, धनंजय, शिवेन्द्र, नीरज, आनन्द सिंह चौहान, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, लाखी राम जोशी, विनोद उनियाल, मधुर चौहान, प्रेम चन्द्र शर्मा, कल्याण सिंह रावत सहित शिक्षा जगत के विशेषज्ञ, शोधार्थी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
