February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना

रुद्रपुर (उद संवाददाता)। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में आज कांग्रेसियों ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में अम्बेडकर पार्क में धरना दिया और केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। ममता रानी ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने देश में गरीबों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा योजना प्रारंभ की थी। जिसका लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिल रहा था। इस योजना के तहत 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया गया था। लेकिन अब केंद्र की भाजपा सरकार ने बदले की भावना के तहत मनरेगा का नाम बदल दिया है। जिससे प्रतीत होता है कि वह देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान करना चाहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार गरीबों के हितों के साथ कुठाराघात कर रही है और सिर्फ नाम बदलने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब भली भांति समझ चुकी है कि भाजपा सरकार आम जनता के साथ न्याय नहीं कर सकती और अपने स्वार्थ के लिए महापुरुषों का अपमान कर रही है। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ अजय सिंह, अनिल शर्मा, इंद्रजीत सिंह, सतीश कुमार, सीपी शर्मा, सरोज रानी, उमा सरकार, कुंवरपाल कोली, मोहन भारद्वाज, राजेंद्र गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, कमल चुघ, मनोज पालीवाल , नवीन खेतवाल, जयदेव सिंह , प्रकाश शर्मा, रामस्वरूप भारती, सोनू समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *