सीएम ने बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की घोषणा को किया पुनर्जीवित
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लालकुआं के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के अनुरोध पर विधानसभा क्षेत्र लालकुआं के अंतर्गत बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाए जाने संबंधी विलोपित की गई घोषणा को पुनः जीवित किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।इस संबंध में राजस्व विभाग द्वारा पूर्व में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विधानसभा क्षेत्र लालकुआं स्थित ग्राम बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाए जाने की घोषणा की गई थी। इसके क्रियान्वयन और पूर्ति के संबंध में उक्त क्षेत्र और ग्राम वन क्षेत्र के अंतर्गत स्थित होने के कारण वन विभाग के स्तर से भारत सरकार की अनापत्ति प्राप्त करने के उपरांत ही शासन द्वारा नीतिगत निर्णय लिया जाना है। इसमें अनेक प्राविधान हैं, जिसमें समय लगने की पूर्ण संभावना के दृष्टिगत दिनांक 01.07.2025 को मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागीय समीक्षा बैठक में दिए गए उच्चादेशानुसार उक्त घोषणा को राजस्व विभाग की सूची से विलोपित किए जाने हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय से अनुरोध किया गया था, जिसके बाद उक्त घोषणा को विलोपित कर दिया गया था। अब मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र लालकुआं स्थित ग्राम बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाया जाएगा संबंधी घोषणा को पुनर्जीवित किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
