February 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम ने दी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना विकास के लिए 34.34 करोड की वित्तीय स्वीकृति

नंदा राजजात यात्रा-2026 के मार्गाे पर सुविधाओं के विकास हेतु 3.08 करोड़ की धनराशि स्वीकृत
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में अवस्थापना सुविधाओं के विकास और पंचायतीराज संस्थाओं को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है। इसके अंतर्गत सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री ने बहुप्रतीक्षित नंदा राजजात यात्रा-2026 के मार्गाे पर सुविधाओं के विकास हेतु 3.08 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से यात्रा मार्ग में पड़ने वाले चमोली जनपद के विभिन्न विकासखण्डों में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पार्किंग और विश्राम गृहों का निर्माण किया जाएगा। स्वीकृत प्रस्तावों के अनुसार, विकासखण्ड थराली के शहीद भवानी दत्त इण्टर कॉलेज परिसर चौपडड्ढों में पार्किंग एवं विश्राम गृह निर्माण हेतु 71.67 लाख, विकासखण्ड कर्णप्रयाग के नौटी में 42.39 लाख की लागत से सरफेस पार्किंग, विकासखण्ड देवाल के जनता इण्टर कॉलेज सरकोट में पार्किंग, विश्राम गृह एवं शौचालय निर्माण के लिए 1.14 करोड़ तथा विकासखण्ड नारायण बगड़ के भगोती में पार्किंग निर्माण हेतु 79.56 लाख की स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों के अलावा मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण विकास को गति देने के लिए त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं को भी बड़ी सौगात दी गई है। 16वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम किश्त हेतु जिला पंचायत के लिए 13.74 करोड, क्षेत्र पंचायत हेतु 9.16 करोड़ एवं ग्राम पंचायत हेतु 66.51 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। कुल मिलाकर पंचायतीराज संस्थाओं को 89.41 करोड की धनराशि अन्तरित की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से हो सकेंगे। इसके साथ ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना विकास के लिए 34.34 करोड की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन भी मुख्यमंत्री ने दिया है। इसमें थराली विधानसभा के विकास खण्ड देवाल के देवाल बाजार के समीप बहुमंजिला पार्किंग निर्माण हेतु प्रथम चरण में 11.31 लाख और जनपद टिहरी गढ़वाल के घनसाली में बस स्टॉप निर्माण हेतु 94.05 लाख शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में सिल्ला-कांडई मोटर मार्ग के द्वितीय चरण के निर्माण कार्य हेतु 3.36 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय आयुष मिशन की निर्माणाधीन योजनाओं हेतु राज्य आकस्मिकता निधि से 27 करोड़ की धनराशि मंजूर की गई है। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उम्मेदपुर, रामनगर आवासीय परियोजना में पेयजल योजना हेतु 2.43 करोड स्वीकृत किए गए हैं। पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में नैनीताल नगरपालिका परिषद् क्षेत्रान्तर्गत नर्सरी स्कूल माल रोड की मरम्मत हेतु 3.44 लाख और ऐशडेल स्कूल की मरम्मत हेतु 45 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के टनकपुर में निर्मित स्टेडियम का नाम स्वú कैलाश गहतोड़ी के नाम पर रखे जाने का भी अनुमोदन प्रदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *