ज्योति अधिकारी से बोले सीएम धामी मेरी छोटी बहन की तरह हैं आप!
मुकदमे वापस लेने का आश्वासन दिया
हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर की गई कथित अमर्यादित बोल को लेकर विवादों में घिरी व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने हाल में ही मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इस दौरान व्लॉगर ने सीएम से माफी मांग कर अपने ऊपर लगे मुकदमों को वापस लेने की मांग की। जानकारी के अनुसार व्लॉगर ने सीएम से कहा मैंने कोई आपके लिए वीडियो नहीं बनाई थी। लोगों ने मेरी वीडियो को अपने चैनल में चलाया। मैंने जो भी कहा नादानी में कहा है। उसके लिए मुझे क्षमा करें। अब सीएम धामी ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ज्योति अधिकारी को छोटी बहन सा दुलार देकर मुकदमे वापस लेने का आश्वासन दिया। सीएम ने ज्योति अधिकारी से कहा कि ‘जहां मेरी जरूरत पड़ेगी मैं बड़े भाई के रूप में साथ रहूंगा। आप पर लगे मुकदमें जल्द ही वापस लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धामी ने ज्योति अधिकारी से कहा कि ‘तुम बहुत ऊर्जावान हो, सही मुद्दों को सही तरीके से सामने रखो। पहाड़ की बहन-बेटियों के लिए, पहाड़ के लिए अच्छी आवाज उठाती हो पर उन्हें सामने रखने का तरीका शालीन होना चाहिए। बता दें व्लॉगर ज्योति अधिकारी बीते कुछ दिनों पहले अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए देहरादून में आयोजित रैली में शामिल हुई थी। जिसमें उन्होंने दरांती लहराते हुए कहा था कि अब फ्ये दरांती न्याय करेगी। इसके साथ ही उन पर आरोप लगे थे कि उन्होंने कुमाऊंनी महिलाओं के साथ ही उत्तराखंड के देवी देवताओं को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी थी। वहीं कुछ लोगों ने ज्योति अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के लिए पुलिस को तहरीर सौंपकर मुकदमा दर्ज कराया। उनके खिलाफ हल्द्वानी समेत कई जगहों पर सात मुकदमे दर्ज हुए. जिनमें से उनको दो मुकदमों में जेल भी जाना पड़ा. बाकि, पांच मुकदमों में 20 जनवरी को उच्च न्यायालय ने सुनवाई के बाद उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी में ज्योति को कोर्ट से बेल मिल गई। हांलाकि ज्योति अधिकारी ने लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी।
