February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम धामी ने श्री पशुपतिनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धा और आस्था के प्रतीक के रूप में मंदिर में बड़ी घंटी चढ़ाई। मुख्यमंत्री धामी के मंदिर पहुँचने पर श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। मंदिर परिसर में उपस्थित महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। पूरा वातावरण भत्तिफ और उत्साह से सराबोर हो गया। श्री पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर ही इसकी सबसे बड़ी शत्तिफ है। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य देवभूमि है। यहाँ के हर मंदिर और हर धाम में लोक आस्था बसती है। इन पवित्र स्थलों के संरक्षण और विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता अटूट है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने झनकइयाँ के वन शत्तिफ मन्दिर में रुक कर दर्शन किये। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जामंत्री फरजाना बेगम, अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, मोहनी पोखरिया, किशन सिंह ;किन्नाद्ध, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी के के अग्रवाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष जेपी सिंह, संरक्षक बृज बिहारी, उपाध्यक्ष चंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पी एन सक्सेना, सचिव सुशील सक्सेना आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *