मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री धामी,व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नैनीताल(उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय नैनीताल दौरे के दौरान आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शीतकालीन यात्र और नए वर्ष के दृष्टिगत पर्यटकों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं व यातायात प्रबंधन का विस्तृत निरीक्षण किया। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पार्किंग और बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, तथा अत्यधिक ट्रैफिक की स्थिति में वैकल्पिक रूट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पर्यटक और स्थानीय लोग सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में यात्र कर सकें। मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के फीडबैक लिया। इसके साथ ही उन्होंने पर्यटकों से बातचीत कर प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य है कि देवभूमि उत्तराखंड आने वाला हर पर्यटक एक सुखद और अविस्मरणीय अनुभव लेकर वापस जाए। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देती है और सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इस दौरान अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस, यातायात विभाग और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
