February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री ने आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को किया सम्मानित

देहरादून । मुख्य सेवक सदन में आयोजित सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला स्तर एवं ब्लाक स्तर के अधिकारियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड एक्ट 25 का विमोचन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी विकास खण्ड कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमुख केपीआई की पूर्णता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उधम सिंह नगर एवं हरिद्वार जनपद को पुरस्कृत किया गया है। वहीं गदरपुर, मोरी और स्याल्दे विकास खण्डों ने भी विभिन्न सूचकांकों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करके प्रदेश का नाम पूरे देश में ऊंचा किया है। इसके लिए सभी अधिकारी कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी एवं कुशल नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास के मंत्र पर काम करते हुए देश लगातार प्रगति कर रहा है। अनेक ऐतिहासिक निर्णय देश में लिये जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2018 में आकांक्षी जनपद जिला एवं विकास खण्ड कार्यक्रम की शुरूआत की गयी थी। जिनके अंतर्गत पूरे देश में 112 जनपद एवं 500 विकास खण्डों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए वृहद स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत हमारे प्रदेश में भी दह विकास खण्डों और नौ जनपदों को शामिल किया गया है। गर्व का विषय है कि नीति आयोग द्वारा जारी रैकिंग में हमारे प्रदेश के हरिद्वार जनपद को वर्ष 2022 में देश में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त हुआ, वहीं विकास खण्डों की श्रेणी में बागेश्वर के कपकोट को देश में 40वीं रैकिंग प्राप्त हुई। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार भी सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मंत्र के साथ राज्य की समृद्धि के लिए काम कर रही है। हमारी नीतियों का दृष्टिकोण स्पष्ट है। सभी प्रमुख क्षेत्रें में इन्फ्ास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। नई-नई नीतियों के माध्यम से विकसित उत्तराखण्ड के स्वप्न को साकार करने की दिशा में काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप ‘संपूर्णता अभियान’ राज्य के दूरस्थ क्षेत्रें में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने का सशक्त माध्यम बना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग द्वारा संचालित यह अभियान आकांक्षी जनपदों और ब्लॉकों के कायाकल्प में मील का पत्थर साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल कागजों पर विकास नहीं, बल्कि धरातल पर बदलाव लाना है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि जैसे मानकों पर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाले कर्मयोगियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत उत्तराखंड के चयनित ब्लॉकों और जनपदों ने स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि विकास की यह प्रक्रिया रुकनी नहीं चाहिए और ‘विकसित उत्तराखंड’ के संकल्प को पूरा करने के लिए हर विभाग को समन्वय के साथ काम करना होगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उन खंड विकास अधिकारियों और जिला स्तर के अधिकारियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए, जिन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने क्षेत्रें में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, विायक सविता कपूर, विधायक उमेश शर्मा काऊ, प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम, डा- श्रीधर बाबू समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *