Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री ने ‘लैब ऑन व्हील्स’ को किया रवाना

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से छात्रों के कौशल विकास के लिए ‘लैब ऑन व्हील्स’ इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मोबाइल लैब राज्य के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ;एआई, कोडिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स आईओटी और अन्य उभरते तकनीकी क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण यानी हैंड्स-ऑन सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसके माध्यम से छात्र विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों को वर्चुअल मोड में भी सीख सकेंगे।यह अनूठी पहल छात्रों को ‘लर्निंग बाई डूइंग’ ;करके सीखना के लिए एक आधुनिक मंच प्रदान करेगी। इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड लैब ऑन व्हील्स अगले पांच वर्षों तक राज्य के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाएगी और विद्यार्थियों को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें वैश्विक स्तर की तकनीकी संभावनाओं से जोड़ेगी। राज्य में प्रयोगात्मक प्रशिक्षण की कमी को दूर करने में यह लैब मील का पत्थर साबित होगी। यह सुविधा उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और विद्यालयी शिक्षा ग्रहण कर रहे सभी छात्रों के लिए समान रूप से उपयोगी रहेगी। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, प्रमोद नैनवाल, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, सचिव उच्च शिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा सहित उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं इंफोसिस के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मोबाइल लैब के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों को भी अब अत्याधुनिक तकनीक से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *