Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री धामी ने श्री तिरुपति बालाजी धाम में की पूजा अर्चना

तिरुमाला(उद ब्यूरो)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत पर स्थित विश्वविख्यात भगवान श्री तिरुपति बालाजी के पावन धाम में पहुंचकर श्री वेंकटेश्वर प्रभु के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड प्रदेश की निरंतर खुशहाली, राज्य में शांति, सौहार्द और अमन-चौन बनाए रखने के साथ ही प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने भगवान श्री वेंकटेश्वर से प्रार्थना की कि उत्तराखंड का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ, सुरक्षित और संतुष्ट जीवन व्यतीत करे तथा प्रदेश विकास, सुशासन और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक आस्था और संस्कार समाज को एकजुट रखने के साथ सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। दर्शन और पूजा के उपरांत मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य में क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो तथा प्राकृतिक आपदाओं से प्रदेश सुरक्षित रहे की भी कामना की। उनकी इस धार्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों में विशेष उत्साह और आस्था का वातावरण देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *