February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा महापर्व सम्पन्न

रुद्रपुर। पूर्वांचल समाज के लोगों द्वारा सूर्य उपासना व आस्था के महा पर्व छठ पूजा का आज महिलाओं द्वारा उदय होते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही समापन हो गया। नहाय खाय आ।ैर खरना के बाद व्रतधारी महिलाओं ने सोमवार को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुखसमृद्धि और संतानं की मंगल कामनायें की। आज प्रातः सूर्योंदय से पूर्व ही नगर व आस पास नदी, तालाबों व नहरों के किनारे स्थित छठ पूजा स्थलों पर सैकड़ों की संख्या महिलायें परिजनों के साथ टोकरी में फल, ठेकुआ, गन्ना, सिंघाड़ा, मूली , कद्दू, गुड़, धूूप, अगरबत्ती आदि पूजा सामग्री लेकर पहुंच गई थीं। ज्यों ही सूर्योंदय हुआ छठ मैया के जयघोषों के साथ महिलाओं ने जल मे खड़े होकर उगते सूर्य को अर्ध्य देकर पुत्र प्राप्ति, पति के दीर्घायु होने और घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। जिसके पश्चात महिलाओं ने पति सहित परिवार के सभी वरिष्ठजनों का आर्शीवाद लिया। सारा वातावरण छठ मैया के जयघोषों से गुंजायमान होता रहा। इससे पूर्व गत सायं पूर्वांचल समाज की महिलायें अपने अपने घरों से परिजनों के साथ नंगे पांव निकलकर सर पर प्रसाद की टोकरी रख काचहिं बांस के बहंगिया—, रूनकी झुनकी बेटी मांगीला, पंडितवा दामाद हे छठी मइया— कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाये आदि के छठ गीतों को गाते हुए निकट वर्ती छठ घाट पर पहुंची और उन्होने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पति व संतान की मंगल कामना के साथ घर की सुख समृद्धि की कामना की। सायं काल छठ पूजा स्थलों अनेक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये जिसमें अनेक जन प्रतिनिधियों ने पहुंच कर पूर्वांचल समाज के लोगो को छठ पर्व की बधाई दी। रविन्द्रनगर छठ पूजा स्थल पर कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में पूर्वांचल समाज समिति के दिनेश गुप्ता, राजेश कुमार, विरेन्द्र तिवारी, नंदलाल शर्मा, श्रीकांत शर्मा, दुर्गेश मौर्य, शंकर गुप्ता, गिरधारी लाल, संजय गुप्ता, उपेन्द्र गिरी, गणेश मिश्रा, बिट्टू गुप्ता, सुजीत गुप्ता, दीपक यादव, फुदेना साहनी, विष्णु, पंकज गुप्ता, सुभाष राव, चन्द्रशेखर मौर्य आदि मौजूद थे। वहीं अटरिया रोड़, तीन पानी डाम, शुक्ला फार्म तीन पानी, बगवाड़ा, मटकोटा फार्म, प्रीत विहार, लेक पैराडाईज, फुलसुंगा, आदि छठ पूजा स्थलों में भी छठ पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *