प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बदलाव,नौ नवंबर को आएंगे उत्तराखंड
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के जश्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब नौ नवंबर को शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इसी हिसाब से तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। एक नवंबर से 11 नवंबर तक प्रदेशभर में राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में जहां तीन नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष संबोधन होगा तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर के जश्न में शामिल होंगे। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 नवंबर को आने का कार्यक्रम था जो कि संशोधित हो गया है। अब पीएम मोदी नौ नवंबर को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। एफआरआई में भव्य कार्यक्रम की तैयारी तेज हो गई है।
