February 17, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तीन बड़े बदलावों के साथ सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं शुरू

नई दिल्ली। सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार, 17 फरवरी से देश-विदेश में शुरू हो गई हैं। इस वर्ष 43,67,870 से अधिक विद्यार्थी परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं और परीक्षा आयोजन भारत सहित 26 देशों में किया जा रहा है। बोर्ड के अनुसार कक्षा 10 की परीक्षाएं 10 मार्च तक तथा कक्षा 12 की परीक्षाएं 9 अप्रैल तक चलेंगी। पहले दिन कक्षा 10 के विद्यार्थियों की गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक) की परीक्षा आयोजित हुई, जबकि कक्षा 12 के छात्रें ने बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप और शॉर्टहैंड (हिंदी एवं अंग्रेजी) विषयों की परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता देखी गई।इस वर्ष परीक्षाओं में तीन बड़े बदलाव लागू किए गए हैं। नकल रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक सख्त की गई है, कई केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी और विशेष निरीक्षण दल तैनात किए गए हैं। समय प्रबंधन को लेकर भी सख्ती बढ़ाई गई है और निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही कुछ संवेदनशील या भीड़भाड़ वाले परीक्षा केंद्रों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनमें बैठने की व्यवस्था, प्रवेश-निकास नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और छात्रें की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश शामिल हैं। बोर्ड ने विद्यार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने, एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ रखने तथा मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न लाने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और अनुशासित वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *