February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

वीआईपी की जांच के लिए सीबीआई टीम पहुंची उत्तराखंड : अंकिता भंडारी ने दी थी अपने मित्र पुष्पदीप को रिजॉर्ट में वीआईपी के आने की जानकारी

देहरादून। अंकिता हत्याकांड में प्रदेश की धामी सरकार की संस्तुति के बाद सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच की शाखा दो ने अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को टीम जांच के लिए उत्तराखंड पहुंच गई। दरअसल ये पूरा मामला पूर्व विधायक की कथित पत्नी उर्मिला सनावर के सोशल मीडिया पर जारी वीडियो के बाद ही शुरू हुआ। भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी ने फेसबुक लाइव आकर खुलासा किया था। इस वीडियो में महिला ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी गटटू का जिक्र किया। साथ ही एक ऑडियो का भी जिक्र किया जिसमें कहा कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पास पूरी जानकारी है। इसके बाद से ही इस मामले ने तूल पकड़ लिया। इस मामले के फिर से चर्चा में आते ही कांग्रेस समेत कई संगठनों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। जिसके बाद से सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। इसे लेकर नौ जनवरी को सीएम धामी ने इस मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी थी। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में भले ही मुख्य आरोपी पुलकित आर्या समेत तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा मिल गई हो, लेकिन मामला अभी भी सुर्खियों में बना हुआ है। वजह है वो वीआईपी जो हत्याकांड की रात रिजॉर्ट में गया था। मामले को तीन साल हो गए, लेकिन वीआईपी के नाम का राज आज भी बरकरार है। घटना के दिन अंकिता भंडारी ने अपने मित्र पुष्पदीप को रिजॉर्ट में वीआईपी के आने की जानकारी दी थी। उसने पुष्पदीप को बताया था कि पुलकित आर्य उसपर एक बड़े वीआईपी को अतिरिक्त सेवा देने के लिए दबाव डाल रहा है। अंकिता के माबाईल की वटसैप चैटिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें उसने अपने मित्र से रिजार्ट में सुरक्षित नहीं होने की जिक्र भी किया था। लेकिन वीआईपी कौन था यह राज आज भी बरकरार है। अंकिता भंडारी के माता पिता ने सरकार से हत्याकांड की सीबीआई से उच्च स्तरीय जांच की मांग की लेकिन अदालत में उनकी याचिका खारिज हो गई। एसआईटी का मानना है कि जब रिजार्ट में आने वाले लोगों और उस दिन मौजूद गेस्ट की जांच की गई तो कोई ठोस सबूत हासिल नहीं हुए। हांलाकि असली वीआईपी कौन हो सकता है इसे यक्ष प्रश्न का खुलासा अब सीबीआई की जांच में होने की उम्मीद है। माना जा रहा हे कि वीआईपी की जांनकारी हासिल करने के लिए सीबीआई हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी पुलकित आर्य से ए िबार फिर पूछताछ करेगी। जबकि उर्मिला सनावर द्वारा वायरल किये गये सुरेश राठौर के ऑडियो की गंभीरता से जांच करने से कथित नेताओं की लोकेशन भी उजागर हो सकती है।
हत्या के एक सप्ताह बाद चीला नहर से शव बरामद हुआ
18 सिंतबर, 2022 को वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर उसका शव चीला शक्ति नहर में फेंक दिया गया था। घटना के एक सप्ताह बाद चीला नहर से शव बरामद हुआ था। एसआईटी की जांच के बाद वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक व दो अन्य कर्मियों के खिलाफ करीब 500 पेज की चार्जशीट अदालत में दाखिल की गई। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मामले में 97 गवाह बनाए गए थे। जिसमें से अभियोजन पक्ष ने विवेचक समेत 47 गवाह परीक्षित कराए। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पर आईपीसी की धारा 302 ;हत्याद्ध, 201 ;साक्ष्य छुपानाद्ध, 354 ;एद्ध ;छेड़खानी व लज्जा भंगद्ध और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत आरोप तय हुए। दूसरे आरोपी सौरभ भास्कर और तीसरे आरोपी अंकित गुप्ता पर आईपीसी की धारा 302 ;हत्याद्ध, 201 ;साक्ष्य छुपानाद्ध और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत आरोपों पर विचारण किया गया। इसके बाद उन्हें उम्रकैद की सजा हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *