Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड में एलयूसीसी कोऑपरेटिव सोसायटी घोटाले में सीबीआई ने की बड़ी कार्रवाई : 46 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Oplus_131072

2 लाख निवेशकों से 500 करोड़ अधिक की ठगी
देहरादून। उत्तराखंड में एलयूसीसी कोऑपरेटिव सोसायटी घोटाले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने 46 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें यह मामला प्रदेश के सबसे बड़े वित्तीय घोटालों में से एक माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एलयूसीसी कोऑपरेटिव सोसायटी द्वारा निवेशकों से करोड़ों रुपये जमा कर धोखाधड़ी करने का आरोप है। सोसायटी के सदस्यों के खिलाफ देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और नैनीताल जिले में कुल 18 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।इस घोटाले में फिल्म जगत से जुड़े दो नाम भी शामिल हैं। कंपनी के ब्रांड एंबेसडर रहे अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ देहरादून के रायपुर थाने में 6 करोड़ 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले में नामजद किया गया है।सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद घोटाले में शामिल अन्य आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है। निवेशकों ने उम्मीद जताई है कि अब उन्हें न्याय मिलेगा और उनकी जमा रकम वापस मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी जल्द ही आरोपियों की संपत्ति और लेनदेन की भी जांच कर सकती है। बता दें सहकारिता मंत्रालय से कथित रूप से जुड़ी इस सोसाइटी ने आरडी, एफडी और एमआईपी जैसे स्कीमों के नाम पर करीब 2 लाख निवेशकों से 500 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है. एलयूसीसी के खिलाफ उत्तराखंड के सात जिलों में केस दर्ज हैं. अधिकांश शिकायतों में कहा गया है कि सोसाइटी ने निवेशकों को झूठे दस्तावेज और सहकारिता मंत्रालय से जुड़े होने का हवाला देकर भरोसे में लिया और पैसा जमा करवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *