February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फेसबुक पोस्ट का मामला सुर्खियों में छाया : पंकज मिश्रा की संदिग्ध मौत के बाद पत्रकार अमित सहगल पर मुकदमा दर्ज

देहरादून। फेसबुक पर पोस्ट करने के विवाद को लेकर पत्रकार पंकज मिश्रा और उनके साथियों के बीच मारपीट के बाद हुई मौत का मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। राजपुर थानाक्षेत्र की दून विहार कॉलोनी में सोमवार रात को पंकज मिश्रा (52) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत मामले में मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में देहरादून के पत्रकार अमित सहगल पर अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले को लेकर पंकज मिश्रा के भाई अरविंद ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने अमित सहगल पर हत्या,लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। बता दें अमित सहगल वही शख्स है जिसके साथ शराब पीने के बाद पंकज का विवाद हो गया था। अरविंद ने तहरीर में सहगल और एक अन्य व्यक्ति पर आरोप लगाया गया कि दोनों ने जाखन में स्थित पंकज के घर में आकर उनके भाई को बुरी तरह से पीटा है।अरविंद ने ये भी बताया कि भाभी ने दोनों दोस्तों की मारपीट करने के दौरान फ़ोन पर वीडियो बनाया था। जिस वजह से उन्होंने भाभी पर भी हाथ उठाया और फ़ोन लेकर भाग गए। अरविंद ने आगे कहा कि मारपीट से जख्मी भाई ने कुछ घंटे बाद दम तोड़ दिया। इधऱ, पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है। बता दें 16 दिसम्बर को पंकज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से असंतुष्ट परिजनों ने चिकित्सकों के पैनल से दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की है। बुधवार को चिकित्सकों का पैनल दोबारा मृतक पंकज का पोस्टमार्टम करेगा। मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले सोशल मीडिया में डाली गई पोस्ट के बाद पंकज मिश्रा का अपने ही दोस्तों के साथ झगड़ा हुआ। हालांकि, बाद में पंकज मिश्रा ने माफी मांगते हुए पोस्ट डिलीट कर दी थी। इस पोस्ट में विभिन्न प्रकार के आरोप लगाए गए थे। सोमवार की रात पंकज का अपने ही पत्रकार साथी के साथ मोबाइल पर कहासुनी हुई। इसके बाद दो लोग पंकज के जाखन स्थित किराये के मकान पर आए। और मारपीट की। झगड़े को पंकज की पत्नी ने मोबाइल में कैद कर लिया। लेकिन घर पहुंचे दोनों व्यक्ति पंकज और उनकी पत्नी का मोबाइल लेकर चले गए। पंकज ने पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस मौके पर आई। लेकिन पत्रकार पंकज ने सुबह के समय कार्रवाई करने की बात कही।परिजनों के अनुसार, रात में पंकज की तबियत खराब हुई। दून अस्पताल लाते समय पंकज की मौत हो गयी। गौरतलब है कि जिस पत्रकार को पंकज की पत्नी ने मारपीट में चिन्हित किया। चार दिन पूर्व उसी के यहाँ वैवाहिक समारोह में पत्रकार पंकज मिश्रा भी उपस्थित थे। पंकज की पत्नी उस पत्रकार व उसके साथी को दोषी ठहरा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *