February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवती के साथ हुए दुष्कर्म कांड के दोनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देश और ट्रांजिट कैंप पुलिस की तत्परता से सिडकुल डड्ढूटी पर जा रही युवती के साथ हुए दुष्कर्म कांड का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी समेत उसके साथी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त हुण्डई औरा कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है, जिसकी फॉरेंसिक टीम ने गहनता से जांच की है। घटनाक्रम के अनुसार, 25 जनवरी की सुबह आवास विकास निवासी पीड़िता अपनी कंपनी में डड्ढूटी के लिए सिडकुल जा रही थी। शिव मंदिर के पास काफी देर तक वाहन न मिलने पर वह पैदल ही अटरिया रोड की ओर बढ़ रही थी। इसी बीच कार संख्या यूके06टीए 8429 में सवार दो युवकों ने उसे सिडकुल छोड़ने का झांसा देकर गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि दोनों युवक उसे क्षेत्र में इधर-उधर घुमाते रहे और विरोध करने पर चलती गाड़ी में एक युवक ने पिछली सीट पर आकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को सिडकुल क्षेत्र में ही छोड़कर फरार हो गए थे। एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दबिश दी। पुलिस ने पहले आरोपी राहुल दास पुत्र पवित्र दास, निवासी आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर को 27 जनवरी की सुबह गिरफ्तार किया। आरोपी राहुल मूल रूप से पीलीभीत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई। इसके बाद पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी फुरकान पुत्र अकबर अली, निवासी भोट, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) को भी परशुराम चौक से सिडकुल जाने वाले मार्ग पर रिद्धि सिद्धि फैॅक्ट्री के पास से दबोच लिया। इस त्वरित सफलता पर एसएसपी ने पुलिस टीम की सराहना की है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक महेश काण्डपाल, नेहा ध्यानी, प्रकाश चन्द्र, मनोज जलाल, अपर उप निरीक्षक चन्द्र प्रकाश बवाड़ी, कांस्टेबल जगमोहन गौड़, नन्दन राम, और एसओजी के कांस्टेबल भूपेन्द्र समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने और अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *