Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रदेश के हर बूथ पर तैनात होगा बीजेपी का बीएलए , 11,733 बूथों पर तैयारी तेज

देहरादून। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनावों के मद्देनजर बूथ प्रबंधन को मजबूत करने में जुट गई है। भाजपा ने घोषणा की है कि 31 दिसंबर से पहले राज्य के हर पोलिंग बूथ पर उसका बीएलए तैनात होगा। भाजपा ने इसी कड़ी में 70 विधानसभा क्षेत्रों के बीएलए-1 की वर्चुअल बैठक आयोजित की। जिसमें बूथ स्तर की तैयारियों की समीक्षा की। भाजपा का लक्ष्य है कि प्रदेश के सभी 11,733 बूथों पर अपने बीएलए नियुक्त किए जाएं, ताकि बूथ प्रबंधन, वोटर संपर्क और संगठन की जमीनी मजबूती को नई गति मिल सके। चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को अपने बीएलए तैनात करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 144 बीएलए-1 नियुक्त किए जा चुके हैं, जिनमें से 70 भाजपा के हैं। पार्टी की इस रणनीति ने प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *