भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट का रुद्रपुर में जोरदार स्वागत
रुद्रपुर ।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट का प्रथम बार रुद्रपुर आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा की पदाध्किरियों ने प्रदेश अध्यक्ष का पारंपरिक ढंग से स्वागत करते हुए उन्हें फूल मालाएं पहनाईं, शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जैसे ही श्रीमती भट्ट भाजपा कार्यालय पहुंचीं, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।अपने स्वागत से अभिभूत श्रीमती रुचि भट्टठ्ठ ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाध्किरियों का आभार व्यत्तफ करते हुए कहा कि भाजपा में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में नारी सशत्तिफकरण केवल नारा नहीं, बल्कि हमारी नीति है। प्रदेश महिला मोर्चा के रूप में हमारा लक्ष्य है कि हम हर गांव, हर वार्ड तक पहुंचकर महिलाओं को संगठित करें, उन्हें जागरूक करें और उन्हें पार्टी की मुख्यधरा से जोड़ें। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से हम उत्तराखंड में महिला मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में महिला मोर्चा की भूमिका निर्णायक होगी और इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्य योजना तैयार की जा रही है।कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती विमला मुडेला, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीमती रश्मि रस्तोगी,आईटी सह प्रभारी श्रीमती स्वाति मिश्रा , श्रीमती नीता सक्सेना, श्रीमती शैली फुटेला, श्रीमती पूनम अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, विजय तोमर, अक्षय गहलोत, मोर सिंह यादव, सुरेंद्र चौध्री, श्रीमती स्वाति मिश्रा, श्रीमती शालिनी बोरा, श्रीमती प्रीति ध्ीर, श्रीमती स्वाति शर्मा,श्रीमती जानकी तिवारी, श्रीमती शैली फुटेला, श्रीमती अर्चना राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाध्किरी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
