Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क हादसे में बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। शुक्रवार देर रात हल्द्वानी मार्ग पर 31वीं वाहिनी पीएसी गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने युुवक को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के स्वजन भी आ गये और उनमें कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार ग्राम बेगमाबाद, बिलासपुर उत्तर प्रदेश निवासी 22 वर्षीय भूपेंद्र वर्मा यहां अशोका लिलैंड कंपनी में कार्यरत था। ड्यूटी समाप्त कर वह देर रात अपनी बाइक से फैक्ट्री से घर लौट रहा था। इसी दौरान नैनीताल हाइवे पर 31वीं वाहिनी पीएसी गेट के पास पीछे से आते तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे छिटक कर भूपेन्द्र वहां से गुजरते ट्राला की चपेट में आ गया और गंभीर रूप घायल होकर सड़क पर ही बेसुध हो गया। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालक और राहगीर भी इकट्टा हो गए, लेकिन ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र को तुरंत पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्राला संख्या आरजे 14 जीपी 7332 और मृतक भूपेन्द्र की मोटरसाईकिल संख्या यूपी 22 एडी 4528 को कब्जे में लेकर ट्राला चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *