बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने कहा कॉल रिकॉर्ड ,मोबाइल और अन्य साक्ष्य उत्तराखंड पुलिस को सौंपने को तैयार
देहरादून। अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया है। अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में भाजपा के कुछ दिग्गज नेताओं के नाम का भंडाफोड़ होने के बाद वायरल पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर की कथित ऑडियो क्लिप की जांच के लिए उत्तराखंड पुलिस को खुली चुनौती दी है। उर्मिला के अनुसार वह पुलिस का सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार है। पुलिस उनके मोबाईल की जांच के लिए जब भी बुलाएगी वह पहुंच जायेगी। वह कॉल रिकॉर्ड ,मोबाइल और अन्य साक्ष्य को सौंपने को तैयार हैं । गौरतलब है कि अभिनेत्री उर्मिला सनावर के रोजना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं। हांलाकि एक वीडियो में अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड की सरकार भाजपा नेताओं को बचाने का काम कर रही है लेकिन उसे सीएम धाकड़ धामी पर पूर्ण विश्वास है । उनके सोशल मीडिया अकाउंट को भी बंद करा दिया गया है। उनके खिलाफ मुकदमों को लेकर जांच कमेटी बैठाई जा रही है और गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन वह भगौड़ी नहीं है अपने बयानों पर कायम है। सुरेश राठौर ने जिन लोगों का नाम लिया है उनकी जांच होनी चाहिए ।
वहीं उर्मिला सनावर के बयान पर अंकिता भंडारी केस में वरिष्ठ अधिवक्ता आशुतोष नेगी ने कहा है कि अभिनेत्री उर्मिला सनावर अंकिता भंडारी केस से संबंधित अपने बयान कॉल रिकॉर्ड मोबाइल और अन्य साक्ष्य को सौंपने को तैयार हैं और उत्तराखंड डीजीपी उक्त प्रक्रिया को त्वरित गति और पूर्ण ईमानदारी के साथ सम्पन्न करवाने की दिशा में कार्रवाई संपन्न करें। ये सारी प्रक्रिया स्व०अंकिता भंडारी के माता पिता की उपस्थिति में सम्पन्न की जाय जिससे साक्ष्यों को नष्ट या छेड़छाड़ करने की संभावना को समाप्त किया जा सके।
