Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भालू ने स्कूली बच्चों पर फिर किया हमला

गोपेश्वर। चमोली जिले में लगातार दूसरे दिन भालू ने स्कूली बच्चों पर हमला कर दिया। मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज गोपेश्वर के पास स्कूल जा रही छात्राओंपर भालू ने अचानक हमला किया। घटना के दौरान छात्रा राधिका बाल-बाल बच गई, जबकि दूसरी छात्रा भालू से बचने के लिए भागते समय गिर गई और बेहोश हो गई। दोनों घायल छात्राओं को तत्काल जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और प्रशासन से तत्काल सुरक्षा उपाय करने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने भी इलाके में भालू की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी है और स्कूल मार्गों पर सुरक्षा उपायों को सख्त करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *