Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शक्तिफ़ार्म में बहुगुणा का विरोधी खेमा चारों खाने चित्त: नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

रुद्रपुर । सितारगंज विधानसभा की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा शक्ति फार्म की सियासी बाजी को पलटने में कामयाब रहे। निकाय चुनाव में शक्ति फार्म से निर्दलीय चुनाव जीत कर आए सुमित मंडल सौरभ बहुगुणा के विरोधी खेमे में जाकर बैठ गए थे । निर्माणाधीन एक्वा पार्क का मामला हो या फिर प्रस्तावित आंचल फैक्ट्री का नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल सौरभ बहुगुणा के हर फैसले का विरोध करते देखे गए किंतु इधर होली के मौके पर शक्ति फार्म में एक जनसभा के दौरान सुमित मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल जिंदल सितारगंज नगर पालिका के अध्यक्ष सुखदेव सिंह सहित कई दिग्गज लोगों की मौजूदगी में आज भाजपा का दामन थाम लिया। लोग इसे सियासी मायने से भी देख रहे हैं। गौर तलब है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को अब 1 वर्ष से कम का समय रह गया है मौके की नजाकत को देखते हुए तमाम सियासी दल अपने पक्ष में गुणा भाग करने में लग गए हैं। बात सितारगंज विधानसभा की करें तो शक्ति फार्म सितारगंज विधानसभा चुनाव में अपनी निर्णायक भूमिका निभाता है कहां तो यहां तक जाता है कि शक्ति फार्म के समर्थन के बिना सितारगंज विधानसभा का चुनाव जीतना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन भी है। जब सुमित मंडल सौरभ बहुगुणा के हर फैसले का विरोध कर रहे थे तब तब सौरभ बहुगुणा का विरोधी खेमा सुमित मंडल के साथ खड़ा हो गया था अब सुमित मंडल के सौरभ बहुगुणा के पाले में आ जाने से विरोधी खेलने में आशाए की स्थिति देखी जा रही है माना जा रहा था कि शक्ति फार्म नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल विधानसभा चुनाव में सौरभ बहुगुणा को प्रभावित कर सकते हैं। किंतु अब बाजी पलट गई आज स्वागत समारोह कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा सहित तमाम छोटे बड़े नेताओं ने सुमित मंडल के इस कदम की तारीफ की है । अगर सियासी मायने से इसे देखा जाए तो यह सौरभ बहुगुणा के विधानसभा चुनाव के लिए एक अच्छी पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *