Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एक्वा पार्क हजारों लोगों को देगा रोजगार: पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का भव्य स्वागत

शक्तिफार्म। शक्तिफार्म प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत किए जाने के आदेश जारी होने पर रविवार को टैगोरनगर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में क्षेत्रवासियों ने ऐतिहासिक आभार समारोह का आयोजन किया। हजारों की संख्या में जुटे लोगों की मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि शक्तिफार्म क्षेत्र से उनका भावनात्मक व पारिवारिक नाता है। उन्होंने कहा कि पीएचसी के सीएचसी बनने के बाद यहां नौ डॉक्टरों सहित 35 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती होगी, जिससे पूरे क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा। मंत्री बहुगुणा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा विकास कार्यों में बाधा डालने वाली रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 100 करोड़ रुपये की लागत से सितारगंज में बन रहा एक्वा पार्क हजारों लोगों को रोजगार देने जा रहा है, लेकिन कांग्रेस ने इसे रोकने के लिए धरने तक का सहारा लिया। सिरसा रोड निर्माण सहित कई परियोजनाओं में भी कांग्रेस ने बार-बार रोड़े अटकाने का काम किया। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए कहा कि सितारगंज अस्पताल को उप जिला चिकित्सालय का दर्जा,सिरसा शक्तिफार्म सड़क निर्माण, सूखी नदी पर पुल निर्माण, जाति प्रमाणपत्रों से ‘पूर्वी पाकिस्तान’ शब्द हटाना, शक्तिफार्म में बंग भवन निर्माण तथा कई अन्य विकास परियोजनाएँ प्रदेश सरकार की विकास प्रतिबद्धता को सिद्ध करती हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने अपने संबोधन में बड़ा राजनीतिक आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत ने षडड्ढंत्र कर उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया, जिसके कारण उन्हें राज्य के विकास के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि सितारगंज के लिए कई योजनाएँ उन्होंने शुरू की थीं, लेकिन समय की कमी के कारण वे कई बड़े सपने पूरे नहीं कर सके। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का फ्सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्रीय् बताते हुए कहा कि मोदी ने उत्तराखंड को विशेष महत्व दिया है। विजय बहुगुणा ने कहा कि भाजपा ही वह दल है जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बन सकता है। यह दल नहीं, एक परिवार है। पूर्व सीएम ने कहा कि सौरभ बहुगुणा में विकास के प्रति जुनून है और वे जनता के हर सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने जनता से अपील की जैसे बीमारी में सबसे अच्छे डॉक्टर को खोजा जाता है, वैसे ही विकास के लिए भी सर्वोत्तम नेता चुनना आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र में मोदी सबसे अच्छे नेता, प्रदेश में धामी सबसे सक्षम नेतृत्व, और सितारगंज में सौरभ बहुगुणा सबसे भरोसेमंद चेहरा हैं। उन्होंने कहा कि इन तीनों नेताओं की गारंटी मैं खुद देता हूँ। आभार समारोह में सांसद प्रतिनिधि कार्तिक राय, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, नगरपालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, दुग्ध संघ अध्यक्ष प्रभा रावत, अमरजीत कटवाल, खतीब अहमद, योगेंद्र रावत, गोविंद तालकुदार, मुकेश सनवाल, लक्खा सिंह, संजय बाछाड़, उदय राणा, देबू मण्डल, प्रकाश राय, विधान सरकार, तारक मंडल, गोपाल सरकार, ब्रिंची बाईन, शिखा हालदार, अनिमा हालदार, कार्तिक राय, सरस्वती बाला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *