Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हरक सिंह के बयान पर फूटा गुस्सा, जगह-जगह फूंके पुतले

देहरादून/किच्छा/नानकमत्ता। वकीलों के धरनास्थल पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा सिख समुदाय पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद प्रदेशभर में सिख समाज और भाजपा समर्थकों में आक्रोश है। प्रदेश भर में आज हरक सिंह रावत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर उनके पुतले फूंके गये। दरअसल शुक्रवार को हरक सिंह रावत वकीलों की हड़ताल के 26वें दिन हरिद्वार रोड स्थित धरनास्थल पर समर्थन जताने पहुंचे थे। जब एक सिख वकील अपनी बात रखने के लिए खड़ा हुआ, तो हरक सिंह रावत ने उसे बैठने के लिए कहा और उसी दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया। वकीलों ने उनके लहजे और टिप्पणी पर आपत्ति जताई तथा इसे सिख समुदाय का अपमान बताया।आज प्रदेशभर में इस बयान के विरोध में प्रदर्शन किए गए। राजधानी देहरादून में घंटाघर चौक पर प्रदर्शनकारियों ने हरक सिंह रावत का पुतला फूंका और उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने इस तरह की टिप्पणी के खिलाफ कड़ा संदेश दिया कि किसी भी समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
किच्छा।प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के नेता हरक सिंह रावत द्वारा सिक्खों के लिए की गई टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की नगर मंडल इकाई द्वारा किच्छा के डी डी चौक पर राहुल गांधी सहित हरक सिंह रावत का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव सिंह एवं नगर मंडल इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोल्डी के नेतृत्व में तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत एवं कांग्रेस के केंद्रीय नेता राहुल गांधी का पुतला बनाकर डीडी चौक पर ले जहां पर दोनों नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सिख समाज से माफी मांगने की मांग की तथा विरोध स्वरूप दोनों का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव सिंह ने कहा कि कांग्रेसी नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा सिखों का अपमान किया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए हुए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे नहीं तो उनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा उन्होंने स्पष्ट कहा कि ही कांग्रेस के नीति ही सिखों की विरोध में रहने की है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने हमेशा सिखों का अपमान किया है जो कि बर्दाश्त से बाहर है। दिनेश भाटिया ने भी हरक सिंह रावत द्वारा की गई टिप्पणी की घोर निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेसी नेताओं के हमेशा फितरत रही है कि वह सिख समुदाय के खिलाफ कभी ना कभी-कभी ना कहीं अनर्गल बयान बाजी करते हैं ।नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोराया उर्फ गोल्डी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा सिखों का जो अपमान किया जा रहा है उसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे तथा अगर सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन तीव्र किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सर में रहते कांग्रेसी नेताओं ने अपने जवान पर लगाम नहीं लगे तो भारतीय जनता पार्टी उनके खिलाफ अपमान जनित टिप्पणी करने के लिए कानूनी कार्यवाही भी कर सकती है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह के अलावा दिनेश भाटिया नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोरिया ओम तनेजा देवेंद्र कुमार शर्मा, कुलदीप सिंह बग्गा मूलचंद राठौर संजीव सिंह,सुरेंद्र चौधरी, साहित्य दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नानकमत्ता। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा सिखों पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपाइयों ने उनका पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया। नगर के भाजपाई मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए जहां उन्होंने पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता डॉ हरक सिंह रावत द्वारा कल एक प्रदर्शन के दौरान सिखों पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सिखों का अपमान किया है, 1984 के दंगे से लेकर अब तक कांग्रेस सिर्फ सिखों का इस्तेमाल कर रही है लेकिन उनके साथ कांग्रेस का व्यवहार बिल्कुल भी ठीक नहीं है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना ने कहा कि कांग्रेस के नेता हमारे सिख भाइयों के खिलाफ बोलकर उनका हमेशा अपमान करते रहते हैं जो की अपमान किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह मान, नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुलाटी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओम नारायण राणा, सभासद विशाल गोयल, धर्म सिंह बिष्ट, रवि ग्रेवाल,सतपाल सिंह गोल्डी,रितेश गुप्ता, परमजीत सिंह, मलकीत सिंह, हरदेव सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *