प्राइड ऑफ हिल्स के तहत उत्तराखण्ड को केंद्र से 3460 करोड़ का आवंटन
Mount Assiniboine Provincial Park was established 1922. Some of the more recent history that is explorable within the park include Wheeler's Wonder Lodge (Naiset) (1924), Assiniboine Lodge (1928), the first ski lodge in the Canadian Rockies and Sunburst (1928). Mount Assiniboine on the background.
देहरादून । वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भारत सरकार द्वारा जारी राज्यों को पूंजी निवेश हेतु विशेष सहायता एसएएस-सीआई गाइडलाइंस में उत्तराखंड को बड़ी आर्थिक राहत और विकास के लिए मजबूत प्रोत्साहन मिला है। इस बार की गाइडलाइंस में प्राइड ऑफ हिल्स नाम से एक विशेष प्रावधान जोड़ा गया है, जिसके अंतर्गत पर्वतीय राज्यों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस महत्वपूर्ण पहल के तहत उत्तराखंड को आगामी वित्तीय वर्ष में 3460 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन प्राप्त होगा, जो राज्य के बुनियादी ढांचे और समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगा।इसके अतिरिक्त, राज्य को 765 करोड़ रुपये की धनराशि अनटाइड फंड्स के रूप में भी प्राप्त होगी। इस सहायता से राज्य सरकार को अपनी स्थानीय प्राथमिकताओं और जनहित की योजनाओं को स्वतंत्र रूप से लागू करने में बड़ी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और राज्य तेजी से प्रगति की दिशा में अग्रसर है।सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा जारी विवरण के अनुसार, यह आवंटन राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विकास कार्यों में मील का पत्थर साबित होगा। केंद्र से मिलने वाली इस भारी-भरकम धनराशि का उपयोग सड़क, कनेक्टिविटी और अन्य मूलभूत ढांचागत परियोजनाओं में किया जाएगा, जिससे सीमांत और पर्वतीय क्षेत्रों के निवासियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
