February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बजट से देश हर क्षेत्र में विकास की ओर तेजी से अग्रसर होगा : अजय भट्ट

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोक सभा में प्रस्तुत किया गया बजट न सिर्फ देश के हर वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित होगा वहीं बजट से प्रोत्साहित होकर देश हर क्षेत्र में विकास की ओर तेजी से अग्रसर होगा। यहां भाजपा जिला कार्यालय में पत्राकारों से रूबरू होते क्षेत्राीय सांसद अजय भट्ट ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकासपरक सोच को साकार करते हुए प्रस्तुत बजट देश को विकास की बुलंदियों तक पहुंचायेगा। उन्होंने कहा कि बजट में देश के किसानों युवाओं  बेरोजगारों  उद्यमियों महिलाओं गरीब मजदूरों सहित समाज के सभी वर्गों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विश्व में अग्रणीय बनाने का जो संकल्प लिया है देश लगातार उस दिशा की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज देश मोबाईल निर्माण में विश्व में अग्रणीय बन चुका है तो वहीं चावल उत्पादन व मैट्रो सेवा संचालन में भी काफी आगे निकल चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्राी नरेन्द्र मोदी के प्रोत्साहन से देश में मोबाईल निर्माण सहित इलैक्ट्रिक सामान कृषि फल, कपड़ा, वाहन निर्माण आदि के उत्पादन विश्व में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि माल भाड़ा वाहनों के लिए अलग से कोरिडोर बनाये जा रहे हैं ताकि सभी सामान बिना किसी रूकावट के अपने स्थान तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि देश को माओवादी आतंकवाद से मुक्त कराने के लिए किये जा रहे प्रयासों के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। वहीं देश की पूर्वाेत्तर सीमाओं की सुरक्षा के लिए भी निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। श्री भट्ट ने कहा देश में मोबाईल सेवा को बेहतर बनाने के लिए एक लाख से ज्यादा मोबाईल टावरों की स्थापना की गई है। वहीं आम जनता को आवागमन में राहत प्रदान करने के लिए नये मार्गाे का निर्माण कराया जा रहा है। देश में उत्पादित सामान के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए विश्व के कई देशों से द्विपक्षीय समझौतों को अंतिम रूप दिया गया है। जिससे देश के किसान व उद्यमी तो लाभंन्वित होगे ही साथ ही रोजगार के नये अवसर भी आयेंगे। श्री भट्ट ने कहा कि प्रस्तुत बजट से देवभूमि उत्तराखण्ड के विकास को भी पंख लगे हैं। बजट में राज्य के विकास के लिए करोड़ों की धनराशि का प्रावधान किया गया है। यहां के उद्यमियों को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष कमल जिंदलए विधायक शिव अरोराए मेयर विकास शर्माए दर्जा राज्यमंत्राी उत्तम दत्ताए जिला महामंत्री तरुण दत्ताए पूर्व मेयर रामपाल सिंहए भाजपा महिला नेत्री रशिम रस्तोगीएमंडल अध्यक्ष मुकेश पालएमीडिया प्रभारी विजय तोमरएसांसद प्रतिनिधि अनुभव चौधरी,अमित नारंग सहित काफी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *