February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महिला पुलिसकर्मी की स्कूटी उड़ायी

रूद्रपुर।नगर के मध्य आस्था के प्रतीक श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी की अज्ञात व्यक्ति स्कूटी चोरी कर ले गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। बताया जाता है कि 31वीं वाहिनी पीएसी निवासी महिला पुलिसकर्मी आशा सनवाल की आज प्रातः श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के चलते ड्यूटी लगायी गयी थी। आशा आज प्रातः अपनी स्कूटी संख्या यूके- 06 एडी/9610 पर सवार होकर मंदिर में ड्यूटी के लिए पहुंची और उसने स्कूटी मंदिर के समीप ही खड़ी कर दी। कुछ देर पश्चात जब आशा अपनी स्कूटी को देखने मौके पहुंची तो स्कूटी वहां से नदारद थी। काफी खोजबीन के बाद भी स्कूटी का कोई पता न चलने पर आशा ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *