September 17, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान पर साधाा निशाना

अबु धाबी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अबू धाबी में हो रही ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक को- ऑपरेशन (ओआईसी) के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचीं हैं। इस दौरान सुषमा स्वराज ने कहा कि 2019 भारत के लिए महत्वपूर्ण साल रहा है। आईओसी इस साल सिल्वर जुबली मना रहा है। इस साल को भारत महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। जैसे कि इस्लाम का मतलब शांति है। अल्लाह के 99 नामों में से किसी का भी मतलब हिंसा नहीं है। ऐसे में सभी धर्म शांति के लिए खड़े हैं। बता दें कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी इस बैठक में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर हम मानवता को बचाना चाहते हैं तो आतंक वाद को पनाह और फंडिंग देने वाले देशों से कहना होगा कि वे अपने यहां आतंकी कैंपों की बुनियाद को नष्ट करें। साथ ही आतंकी संगठनों को फंडिंग मुहैया कराना बंद करें। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था इस समय वैश्विक अर्थव्यवस्था का हिस्सा बन रही है। विश्व में खासकर दक्षिण एशियाई क्षेत्र में आतंकवाद फैल रहा है, इससे लोगों की जान जा रही है। उन्होंने कहा कि आतंक वाद इस समय दुनिया के लिए खतरा बन रहा है। सुषमा स्वराज ने इस दौरान कहा, मैं यहां अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 1-3 अरब भारतीयों, जिनमें 18-5 करोड़ मुस्लिम भाई-बहन शामिल हैं, की शुभकामनाएं लेकर यहां आई हूं। हमारे मुस्लिम भाई-बहन भारत की विविधता हैं। सुषमा स्वराज ने कहा कि मैं महात्मा गांधी की धरती से हूं, जहां हर प्रार्थना शांति पर खत्म होती है। इसका मतलब है सभी के लिए शांति। मैं आपके नागरिकों और विश्व के लोगों के लिए शांति, स्थायित्व, आर्थिक विकास, एकता और खुशहाली के लिए हमारी शुभकामनाएं, सहायता और समन्वय देना चाहती हूं। भारत को 57 इस्लामिक देशों के समूह ने पहली बार अपनी बैठक में आमंत्रित किया है। स्वराज जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच उत्पन्न तनाव की पृष्ठभूमि में इस बैठक में हिस्सा ले रही हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में भारत और ओआईसी के बीच यह नया संबंध स्थापित हो रहा है। मंगलवार को बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर पर भारत के हवाई हमले के बाद दोनों देशों के बीच संबंध और तनावपूर्ण हुए हैं। वहीं पाकिस्तान ने बुधवार को जवाबी कार्रवाई की।
अभिनंदन की वापसी पर जोश
नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना द्वारा बुधवार को हिरासत में लिए गए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर पायलट अभिनंदन की आज वतन वापसी होगी। उन्हें वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान भारत को सौंपेगा। विंग कमांडर आज शाम करीब 4 बजे तक भारत लौंटेंगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि अभिनंदन को शुक्रवार को दोपहर में वाघा बार्डर के रास्ते भारत को सौंपा जाएगा। इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी से संबंधी कागजी कार्यवाही पूरी कर ली है। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग अटारी-वाघा बॉर्डर पहुंच चुके हैं। वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल विंग कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा सीमा पर पहुंचा है। अभिनंदन को अटारी-वाघा बॉर्डर से दिल्ली लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *