February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डकैती के सातवें आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुद्रपुर। बगवाड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई डकैती के प्रयास में शामिल सातवें डकैत को भी पुलिस ने रामपुर सीमा पर रुद्रविलास चौकी केसमीप  गिरफ्रतार कर लिया। साथ ही पुलिस फरार चल रहे तीन और डकैतों की तलाश में जुट गई है। इससे पहलेपुलिस वारदात में शामिल पीड़ित प्रॉपर्टी डीलरके रिश्तेदारी में आने वाले साले समेत 6 डकैतों को गिरफ्रतार कर चुकी है। गौरतलब है कि ग्राम बगवाड़ा निवासी रोहित उर्फ सरबजीत सिंह के घर में गत 9 जनवरी  की रात हथियार बंद बदमाशों ने डकैती का प्रयास किया था जिसमें असफल होने पर वे सरबजीत सिंह को गोलीमार फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर डकैतों की तलाश शुरू कर दी थी। 14 जनवरी को पुलिस ने डकैती में पांच डकैत मुजस्सिम, नसीरा उर्फ नसीर अहमद, आजम बलिहार सिंह, राजेंद्र सिंह को गिरफ्रतार कर लिया था। पूछताछ में उन्होंने फरार साथियों का नाम रामपुर निवासी यासीन, सावेज, शरीफ और दिनेश पुर निवासी गुरदीप सिंह बताया था इस पर पुलिस ने बीते दिनों वारदात में शामिल पीड़ित सरबजीत के रिश्तेदार साले गुरदीप सिंह  को गिरफ्रतार कर जेल भेज दिया। पकड़ने वाली टीम में सी ओ हिमांशु शाह, एसएसआई कमलेश भट्टð, एसएसआई लाऽन सिंह ,एसआई नवीन बुधानी, सतीश कापड़ी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *