Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी की साइकिलों के साथ गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

काशीपुर। साइकिल चोर गिरोह के दो सदस्यों को दबोच कर पुलिस टीम ने उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चुराई गई 20 साइकिल बरामद की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने राजेंद्र नगर कॉलोनी टांडा उज्जैन निवासी जितेंद्र पुत्र नंदन सैनी को प्रभात कॉलोनी पॉलिटेक्निक के पीछे तथा रसूलपुर थाना स्वार जनपद रामपुर वह हाल किराएदार राजेंद्र कॉलोनी गन्ना मिल निवासी सुशील वर्मा पुत्र राम गोपाल वर्मा को घेराबंदी कर दबोच लिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों से चुराई गई 20 साइकिल बरामद की। प्रभारी निरीक्षक चंचल शर्मा ने बताया कि पकड़े गए चोरों से पूछताछ जारी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा, कां- अनुज त्यागी, संजय दलाल, केदार सिंह तथा विनोद कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *