Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

वाघा बार्डर पर विधायक कर्णवाल ने की नारेबाजी

देहरादून।पुलवामा में आतंकवादी हमले के विरोध में आज भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने आज समर्थकों के साथ वाघा बार्डर पहुंचकर प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि देर सांय विधायक देशराज अपने दर्जनों समर्थकों के साथ टेªन में सवार होकर वाघा बार्डर के लिये रवाना हुए।आज दोपहर अमृतसर पास्तिान के बीच ग्रैंड ट्रंक रोड पर स्थित वाघा बार्डर पहुंचकर उन्होंने तिरंगा झंडा लहराकर पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नरेबाजी की। विधायक कर्णवाल ने विधानसभा में शहीद जवानों की शहादत का बदला लेने की मांग करते हुए और वाघा बार्डर जाकर पाकिस्तान का ललकारने का ऐलान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *