February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बोलेरो और मैक्स में टक्कर

हल्द्वानी। हल्द्वानी के मंगल पड़ाव क्षेत्र में आज सुबह एक बोलेरो और एक मैक्स में आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। हादसे में एक महिला घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुलेरो यूके 04 टीए 43785 और मैक्स यूके 04 टीए 1710 में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। बोलेरो को सोनू राम पुत्र बालम सिंह चला था। पिकअप मालिक गोविंद सिंह बिष्ट पुत्र गोपाल सिंह बिष्ट हैं जबकि बोलेरो चालक लोकेंद्र सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी मल्ली बमौरी है। दोनों का आपस में समझौता हो गया। घटना की किसी ने तहरीर नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *