February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जिम में घुसकर युवक ने की फायरिंग,हड़कम्प

काशीपुर। जिम में घुसकर एक युवक ने फायरिंग कर दी जिससे वहां अफरा तफरी फैल गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी तहरीर में प्रिंटिंग प्रेस वाली गली रामनगर रोड निवासी सौरभ पुत्र राजपाल ने बताया कि गत दिवस जब वह रामनगर रोड स्थित मैट्रिक्स जिम में था इसी दौरान दरियाल रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक वहां आया और फायरिंग शुरू कर दी जिससे वहां अफरा तफरी फैल गयी शोर शराबा होने पर वह फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *