February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध हालातों में युवक लापता

नानकमत्ता। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक लापता हो गया। उसके परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर लापता युवक को बरामद करने की मांग की हैै। जानकारी के अनुसार ग्राम सिद्धां नवादिया निवासी कुलदीप सिंह पुत्र जगीर सिंह गत सायं घर से बाजार आया था लेकिन देर जो देर रात घर वापस नहीं लौटा परिजनों ने युवक की रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की मगर युवक का कोई पता नहीं चला, युवक की मां कृष्णा कौर ने थाना परिसर में पहुंचकर लापता युवक की तहरीर सौंपकर कर बरामदगी की गुहार लगाई। मां कृष्णा कौर ने बताया कि कुलदीप तीन बहन भाइयों में से सबसे छोटा था लापता युवक की साइकिल खटीमा मार्ग पर एक खाखेे के पास बरामद की गई कृष्णा कौर की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *