February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर। घर में घुसकर मारपीट करते हुए मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर घटना के लगभग 2 माह बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनके धरपकड़ के प्रयास शुरू किए हैं। मोहल्ला कटोरा ताल निवासी नंदकिशोर कांबोज पुत्र राम कंबोज ने दर्ज रपट में कहा है कि गत 21 नवंबर 2018 को जब उनका परिवार घर में मौजूद था इसी दौरान मोहल्ला पक्का कोट निवासी करण सिंह पुत्र जय गोपाल सिंह, उमेश कंबोज पुत्र कर्ण सिंह तथा उसका पुत्र प्रज्वल कांबोज एक राय होकर हथियारों से लैस उसके घर में घुस आए तथा उससे व उसके परिजनों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जब पुत्र राहुल, रमनदीप ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उसे उपरोत्तफ तीनों आरोपियों ने बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया। हमलावरों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। नंदकिशोर का कहना है कि घटना के बाद उसने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर कोतवाली में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *