February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क हादसे में दंपत्ति समेत चार गंभीर

काशीपुर। मुरादाबाद रोड पर जसपुर अîóे के समीप देर रात अनियंत्रित टैंकर के चालक ने कार में टक्कर मारकर दंपति समेत तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए समीप स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत चिंताजनक है।  गोविंद नगर गली नंबर 2 कटघर मुरादाबाद निवासी संजीव गुप्ता 45 वर्ष पुत्र वेद प्रकाश गुप्ता की यहां काशीपुर में ससुराल है। उनके साले सौरभ गुप्ता के घर बेटा हुआ है। गत सोमवार की रात इसी नवजात को देऽने के लिए संजीव गुप्ता अपनी पत्नी मोनिका गुप्ता 40 वर्ष के साथ वैगन आर कार संख्या यूपी 21 एपी /5664 पर सवार होकर काशीपुर आ रहे थे इसी दौरान रात लगभग 9ः45 बजे मुरादाबाद रोड पर जसपुर अîóे के समीप ट्रक संख्या यूपी 21 सीएन/1441 के चालक ने   वैगन आर में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैगनआर सड़क के दूसरी ओर जा रहे एक टैंकर से जा टकराई। इसी बीच वहां से  गुजर रहे रुद्राक्ष गार्डन  निवासी दिगंबर पुत्र उत्तम सिंह हादसे  में  गंभीर रुप से घायल हो गए।  वह घटना के वत्तफ़ डड्ढूटी से घर जा रहे थे। घटना के बाद लोगों की भीड़ लगते देख आरोपी चालक  फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लावारिस ऽड़े ट्रक को कब्जे में लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक शराब के नशे में था। घायलों में दिगंबर तथा संजीव गुप्ता की हालत नाजुक  है।

डम्पर की टक्कर से ट्रक चालक घायल

काशीपुर। जसपुर अîóे के समीप भीषण हादसा घटित होने के महज 10 मिनट बाद इसी मार्ग पर बमुश्किल 100 मीटर आगे ढेला पुल के समीप 10 टायर ट्रक से डंपर की  भिड़ंत हो गई। जानकारी मिली है कि भोजपुर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी आमिर (20 वर्ष) वाहन में अनलोडिंग कर हरियावाला की ओर जा रहा था इसी दौरान ढेला पुल के समीप डंपर के चालक ने ट्रक में लापरवाही  से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक आमिर बुरी तरह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *