Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध रूप से मिट्टी उठाने का कार्य रूकवाया

रूद्रपुर। आदर्श कालौनी वार्ड नं0-17 घास मण्डी में जनता इण्टर कालेज स्कूल के पीछे स्थित मैदान में प्रशासन की अनुमति के बिना अवैध रूप से जेसीबी मशीनों से मिट्टी खुदाई करने के विरोध में आस-पास के दर्जनों छात्रें ने मौके पर पहुंच कर कार्य रूकवा दिया और जमकर हंगामा काटा। इस दौरान जनता इण्टर कालेज प्रधानाचार्य व प्रबन्धन के िऽलाफ नारेबाजी भी की गयी। जनता इण्टर कालेज विद्यालय के पीछे आदर्श कालौनी, घासमण्डी में नजूल की भूमि पर सरकारी मैदान है जिसमें आस पास के बच्चे खेलते हैं साथ ही सुबह शाम इसमें लोग टहलते भी हैं। कुछ दिनों पूर्व प्रबन्धक कमेटी द्वारा जबरन मैदान को चारों तरफ से बंद करने का प्रयास किया गया था, जिसकी शिकायत स्थानीय युवाओं द्वारा मेयर रामपाल सिंह से लििऽत रूप में की गयी थी, जिसके बाद मैदान में फिर से युवाओं का ऽेलना प्रारम्भ हो गया। आज जनता इण्टर कालेज की प्रबन्ध समिति व प्रधानाचार्य द्वारा मैदान से जे0सी0बी0 मशीनों के द्वारा मैदान में मिट्टी का ऽुदान करवा कर मिट्टी उठवायी जा रही थी इसका पता आस पास के युवाओं को चला तो उन्होंने हंगामा करके मिट्टी उठाने का कार्य रूकवा दिया। घंटों बाद भी प्रधानाचार्य नहीं पहुचें तो उत्तफ़ मामले की शिकायत जिलाधिकारी, मेयर पाल आदि से की गयी। इस दौरान अशोक कुमार सागर, सुनील सिंह, अमित कक्कड़, नीरज सिंह, राहुल सागर, अजय सिंह, गौरव ऽुराना, रंजीत सागर, विकास बठला, सचिन सिंह, अंकित, राजू, संजय सिंह मनराल, विनोद रावत, भगत सिंह कोश्यारी, सौरभ आर्या, मनीष कन्नौजिया, सूरज भैसोड़ा, यश तिवारी, गौरव बौरा, अमित भारती, राजू विष्ट, स्पर्श ठुकराल, मनीष नारंग, अंकुश भण्डारी, नरेश यादव, हिमांशु कन्नौजिया, नारायण सिंह, पुष्कर लोहनी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *