Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मिंडा के श्रमिकों ने फूंका प्रबंधन का पुतला

रुद्रपुर। स्पार्क मिंडा के श्रमिकों का गांधी पार्क में 98वें दिन भी धरना जारी रहा और और समस्त स्पार्क मिण्डा के श्रमिक अपनी कार्य बहाली व गेट बंदी वापसी की मांग करते हुए लगातार धरनारत है। श्रमिकां का कहना है कि मिंडा प्रबंधक अपनी तानाशाही पर उतारू है और श्रमिकों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। श्रमिकों ने सिडकुल चौराहे पर पहुंचकर स्पार्क मिंडा प्रबंधन का पुतला फूंका। स्पार्क मिंडा के आंदोलित श्रमिकों का कहना है कि अगर मिण्डा प्रबंधक ने जल्दी से जल्दी मजदूरों के हित में समझौता नही किया गया और प्रशासन ने हमें न्याय नहीं दिलाया तो सभी श्रमिक उत्तराऽंड राज्य में एक नई क्रान्ति लाने के लिए मजबूर होंगे। पुलिा फूंकने वालों में पूजा, रश्मि, पिंकी, तारा, सपना, भावना, सूरज सिंह, हीरा सिंह, मदन राणा,वीर सिंह, राजेन्द्र सिंह बोहरा आदि श्रमिक मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *