Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, 4 आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू- कश्मीर पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले हाजिन राज पोरा इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की ऽबर मिलने के बाद उनकी तलाशी में मुठभेड़ शुरू कर दिया।फिलहाल मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे जा चुके हैं। सुरक्षा बल से जुड़े अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन जारी है। इससे पहले शुक्रवार को भी सुबह पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में हुई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले में अवंतीपोरा के बांदेरपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की ऽुफिया सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। इसी बीच अचानक आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। दूसरी ओर, कठुआ के रामकोटे में संयुत्तफ़ सर्च अभियान में टीम को काले रंग के पैकेट में 2 एके 47 राइफल और युद्ध के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सामान मिले हैं। इस काले रंग के पैकेट को जमीन में दबा कर रऽा गया था। टीम ने थेह और दाबी गांव के निकट गलक में यह हथियार मिले। घाटी में सेना का ऑपरेशन ऑलआउट जारी है और बीते शनिवार को भी अवंतीपोरा में मुठभेड़ के दौरान उन्होंने 6 आतंकियों को मार गिराया था। सभी आतंकी अंसार गजवत-उल-हिंद आतंकी समूह से जुड़े हुए थे और मारे गए लोगों में अंसार गजवत-उल-हिंद का डिप्टी चीफ सोलले मोहम्मद के अलावारसिक अहमद, मीर रूफ अहमद,उमर रमजान, नदीम सैफी और फैसल जावेद शामिल हैं जो आसपास के इलाकों के ही रहने वाले थे। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को आतंकियों के पास से भारी मात्र में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *