February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर से हजारों की नकदी व सामान उड़ाया

रुद्रपुर,27 दिसम्बर। अज्ञात ने एक घर में धावा बोलकर हजारों की नकदी व सामान उड़ा लिया। वार्ड 10 ठाकुरनगर निवासी रोहित शर्मा पुत्र हरिशंकर शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत दिवस वह अपनी पज्ञत्नी के साथ रेशमबाड़ी कालोनी में दवा लेने गया था। जब वापस आया तो देखा कि घर का सामान बिखरा था और उसके घर के कमरे में एक 11 वर्षीय लड़का था जो उसे देखकर छिपा गया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चाबियों का गुच्छा निकला। पूछताछ में उसने बताया कि कृष्णा कालोनी निवासी एक व्यक्ति के साथ वह आया था। घर की तलाशी लेने पर पता चला कि 50हजार की नकदी और 12हजार कीमत की चांदी की पायल गायब थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *