February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

10 ग्राम स्मैक समेत तस्कर गिरफ्रतार

नानकमत्ता। गश्त के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को 10ग्राम से भी अधिक स्मैक के साथ गिरफ्रतार कर लिया। जानकारी के अनुसार एसआई अकरम अहमद साथी पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस छेवीं पातशाही मार्ग पर पहुंचे जहां एक युवक संदिग्ध रूप से घूमता दिखायी दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम पता ग्राम बिडौरा निवासी मांग सिंह उर्फ मांगू पुत्र गुरवचन सिंह बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10-18ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने स्मैक कब्जे में लेकर आवश्यक पूछताछ के बाद मांग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सीओ कमला बिष्ट ने बताया कि अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वाले को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *