February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकप चालक की मौत

काशीपुर। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर देर रात पैदल घर जा रहे पिक अप ड्राइवर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार चंदर की चक्की के समीप मोहल्ला महेशपुरा निवासी नफीस अहमद पुत्र रफीक अहमद पिक अप ड्राइवर था। गत रात्रि वह मछली बाजार से होकर पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन के चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की भनक जैसे ही परिजनों को लगी उन्होंने तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई दो बहनों में सबसे बड़ा था। अचानक घटी घटना से उसके परिजनों में शोक व्याप्त है। मामले की तहरीर मृतक के छोटे भाई तौफीक अहमद ने पुलिस को दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *