Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अधिग्रहीत किये जाने वाले भवनों का मुआवजा देने की मांग

रुद्रपुर,24 दिसम्बर। विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में ग्राम फाजलपुर महरौला के तमाम लोगों ने अपर जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा जिसमें एनएच 87 के चौड़ीकरण के कार्य में अधिग्रहीत किये जाने वाले भवनों का उचित मुआवजा तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की गयी। विधायक ने बताया कि ग्राम फाजलपुर महरौलाा में पिछले कई दशकों से लोग निवास कर रहे हैं। वर्तमान में एनएच 87 में हो रहे कार्यों के तहत कई मकान अधिग्रहीत किये जा रहे हैं। लोगों के पास मकान के अलावा अन्य कोई निवास की भूमि नहीं है। उन्होंने बताया कि अधिग्रहण किये जाने से पूर्व निवासियों को मुआवजे की तत्काल व्यवस्था की जाये ताकि वह अन्य स्थान पर आवासीय भूमि क्रय कर स्वयं का भवन निर्माण कर सकें। इस दौरान राजविंदर सिंह, दिनेश गुप्ता, दूधनाथ, विश्वनाथ, आरिफ, फूलवती, श्यामबाबू, जानकी देवी, उर्मिला, भागवती, अलाउद्दीन, सुदर्शन, अेामप्रकाश, देवानंद, मोहन, आफताब, सतेंद्र, संजय, जाकिर, राकेश, रामप्रीत, शबनम,  रोहित, रविन्द्र, जगदीश, नंदप्रसाद, राजेश आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *