Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेसियों ने फूंका मोदी का पुतला

रुद्रपुर,24 दिसम्बर। दो छात्रें नेहा व संजलि की पेट्रोल डालकर की गयी निर्मम हत्या के मामले पर रोषित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर डीडी चौक पर प्रधानमंत्री के पुतले को आग के हवाले किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं पर अत्याचार तेजी से बढ़े हैं। सरकार कानून व्यवस्था बनाने में पूरी तरह नाकाम हो रही है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारादेने वाली मोदी सरकार देश की बेटियों की सुरक्षा में नाकाम रही है। महिला संबंधी अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। इस दौरान मीना शर्मा, नंदलाल प्रसाद, जगदीश तनेजा,अनिल शर्मा, विजय यादव, मोनू निषाद, परवेज कुरेशी, श्याम कोली, निशांत शाही, कालीचरन, राजीव कामरा, रामधारी गंगवार, राहुल सागर, ममता सैनी, वकुल साना, शीला हालदार, सरोज, निरोद अधिकारी, जयपाल सिंह, जगदीश, सुशील, संजीव रस्तोगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *