Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

रुद्रपुर/किच्छा।जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। आज प्रातः रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी जबकि बाइक सवार उसकी पत्नी व भाई गंभीर रूप से घायल हो गये।उन्हें उपचार के लिए जिलाअस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार विवेकनगर ट्रांजिट कैंप निवासी 27 वर्षीय हरीश शर्मा पुत्र अयोध्या प्रसाद सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था। आज प्रातः वह बाइक संख्या यूके-06बी/ 7541 से अपनी पत्नी सोना और भाई योगेंद्र के साथ किसी काम से बहेड़ी जा रहा था कि तभी पुलभट्टा के समीप रोडवेज की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से बाईक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और बाईक में सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने हरीश को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी पत्नी सोना और भाई योगेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की सात वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसके दो मासूम बेटियां हैं। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *