February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शार्ट सर्किट से पत्रकार के घर में भड़की आग

रुद्रपुर,21 दिसम्बर। शार्ट सर्किट के चलते एक पत्रकार के घर में आग लग गयी जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक गलियां संकरी होने की वजह से वह पहुंच नहीं पायी जिसके चलते अन्य गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार वार्ड23 रम्पुरा निवासी सोमपाल कोली पुत्र लीलाधर कोली एक इलेक्ट्रानिक चैनल के पत्रकार हैं।गत दिवस वह अपनेपरिवार के साथ एक विवाह समारोह में गये थे कि तभी शार्ट सर्किट के चलते घर में आग लग गयी। आग लगने के कारण घर में रखा बैड, फ्रिज, टीवी, कूलर, इंवर्टर, पंखे व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो ग या। आसपास के लोगों ने घर का ताला तोड़ा। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सोमपाल के अनुसार अग्निकांड में करीब 1लाख का नुकसान हो गया है। अग्निकाण्ड की सूचना पर विधायक राजकुमार ठुकराल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज, विपिन शर्मा भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *