Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लड़ाकू हुआ राफेल..!!भाजपाईयों का तांडव,त्रिवेंद्र भी नाराज

@ (Narda) देहरादून। देवभमि उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार दो सियासी दलों के बीच आमने सामने की लड़ाई भी देखने को मिल गई। देश के लोकतंत्र को कलंकित करने वाली इस घटना से प्रदेशवासियों के साथ राजनीतिक विषलेषक भी चिंता में पड़ गये है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी का एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप जारी है। वहीं सुप्रीम कोट से राफेल मुद्दे पर फैसला आने के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा है। उनके बयान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे भाजपाई बेरिकेडिंग तोड़ कर कांग्रेस भवन में घुसने लगे। वहां उन्होंने राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं के पोस्टर फाड़ डाले। इस बात को लेकर कांग्रेसियों और भाजपा कार्यकताओं में धक्का मुक्की हो गई। यह सारा घटनाक्रम उस समय हुआ जब पीसीसी प्रमुख प्रीतम सिंह तथा पार्टी की राज्यसभा सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा कांग्रेस भवन में मौजूद थीं। बवाल के दौरान दोनों नेताओं की भाजपाइयों से नोकझोंक भी हुई। बाद में कांग्रेस ने इस मामले की शिकायत एडीजी (कानून-व्यवस्था) अशोक कुमार से भी की। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पार्टियों के कार्यर्ताओं को अलग किया। इस दौरान दो भाजपा कार्यकताओं को चोटें भी आयी है। वहीं कांग्रेस भवन में हुए बवाल की खबर से सूबे की सियासत भी गरमा गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घटना की निंदा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को संयम बरतने की नसीहत दी है। सीएम ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं को खुद समझायेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वहां जो भी हुआ वह गलत है। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं को समझायेंगे और प्रदेश में अराजकता और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा।गौर हो कि राफेल मुद्दे पर राहुल के बयान के विरोध में पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार परेड ग्राउंड स्थित महानगर कार्यालय से भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्च शुरू हुआ। भाजपाइयों ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस भवन की ओर कूच किया था। पहले कनक चैक पर बेरिकेडिंग लगा कर रोके जाने पर भाजपाइयों ने विरोध जताया, बाद में उन्होंने एस्लेहॉल चैक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान मौका पाकर भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस भवन पहुंच गये और वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में हो रहे हंगामे से कांग्रेस भवन में मौजूद कांग्रेसियों का पारा चढ़ गया। कांग्रेस भवन के गेट पर दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और देखते ही देखते धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। भाजपा विधायक विनोद चमोली, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल भी कई नेताओं के साथ कांग्रेस भवन के गेट पर आ धमके। उसके बाद दोनों पार्टियों के बीच संघर्ष और तेज हो गया। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ। कांग्रेस के खिलाफ निकले मार्च में कैंट विधायक हरबंस कपूर, राजपुर विधायक खजानदास, महानगर महामंत्री राजेन्द्र ढिल्लो, आदित्य चैहान, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, कैलाश खन्ना, संजय गुप्ता, सीताराम भट्ट, विनोद रागढ़, मुकेश नवानी, सतेंद्र नेगी, विजेंद्र राणा, प्रभात कुमार, पूनम नौटियाल, रतन सिंह चैहान, विमला गौड़, अमिता अग्रवाल, अनीता सिंह, अमिता सिंह, नंदी देवी, रितु अग्रवाल, प्रगति, सुशीला बलूनी, कमली भट्ट, हरीश डोरा, पंकज गुप्ता, जयपाल बाल्मीकि, आलोक कुमार, महिपाल धीमान, चरण सिंह कंडारी, सुभाष बालियान, हरीश नारंग, राजीव उनियाल आदि शामिल थे।
भाजपा की अराजकता बर्दाश्त नहीं: कांग्रेस
देहरादून। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बवाल के मामले में कांग्रेस ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतमंिसंह के द्वारा दी तहरीर में विधायक विनोद चमोली व महानगर अध्यक्ष विनय गोयल को नामजद किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार को प्रीतम के नेतृत्व में गये प्रतिनिधिमंडल ने तहरीर सौंपी। प्रीतम सिंह की ओर से दी गयी तहरीर में भाजपा विधायक विनोद चमोली व भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल पर भीड़ के साथ हमला करने का आरोप लगाया गया है। तहरीर में प्रीतम सिंह ने कहा कि अपराह्न डेढ़ बजे भाजपा विधायक विनोद चमोली एवं महानगर अध्यक्ष विनय गोयल के नेतृत्व में भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं व असामाजिक तत्वों द्वारा लाठी-डण्डों से लैस होकर कांग्रेस कार्यालय पर हमला बोलकर तोड़फोड़ की तथा कांग्रेस की सम्पत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई एवं धक्कामुक्की के साथ ही महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के विधायक व महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अंजाम दी गई। उन्होंने इस घटना के दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग के साथ ही सीओ सिटी चन्द्रमोहन सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में विधायक मनोज रावत, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव चैधरी, अजय सिंह, प्रदीप जोशी, पार्षद नीनू सहगल, प्रदेश सचिव गिरीश पुनेड़ा, नवीन पयाल, सुनित राठौर, राजेश पाण्डे, अजरुन सोनकर, राजवीर खत्री भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *